डीएम ने की भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा, मुआवजा भुगतान और एक्सप्रेसवे कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश
शिवहर : आज जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा जिला भू-अर्जन के अंतर्गत चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में विकास कार्यों को गति देने और रैयतों के मुआवजा भुगतान प्रक्रिया को त्वरित व पारदर्शी बनाने के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की प्रमुख निर्णय एवं प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में आएगी तेजी।
गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे पर डीएम ने बताया कि शिवहर अंचल के 08 और पिपराही अंचल के 04 (कुल 12) गांवों में भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है।
रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे पर डीएम ने बताया कि शिवहर मौजा के 04, डुमरी कटसरी के 03 और तरियानी के 20 (कुल 27) गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रगति पर है।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने दोनों एक्सप्रेसवे के कार्यों की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र 3A (अधिसूचना) की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया।
मुआवजा भुगतान के लिए 25 मई को विशेष शिविर के बारे में डीएम ने बताया कि शिवहर-बेलवा पथ (54) के मिसिंग भाग (सिंगाड़ी-बेलवा-नरकटिया-देवापुर पथ निर्माण) के तहत भुगतान प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए 25 मई 2026 को विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। संबंधित भू-धारी शिविर में आकर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे परियोजना की समीक्षा क्रम में सीतामढ़ी-शिवहर नई रेल लाइन निर्माण योजना के अंतर्गत मुआवजा भुगतान के कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया गया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.