लंबित नीलाम पत्र वादों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
शिवहर : आज जिला पदाधिकारी, शिवहर प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में शून्य या कम निष्पादन करने वाले अधिकारियों को जून 2026 की अगली बैठक से पहले लंबित वादों के निष्पादन में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया।
जिन अधिकारियों ने अब तक अपडेटेड रिपोर्ट जमा नहीं की है, उन्हें समय पर विहित प्रपत्र में जिला नीलाम पत्र शाखा को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता/उप विकास आयुक्त श्री मेधावी, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र श्री हरिमोहन कुमार सहित जिला सांख्यिकी, सहकारिता, शिक्षा, कल्याण विभाग के पदाधिकारी और सभी प्रखंड व अंचल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.