समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर श्वेता गुप्ता शिवहर में दो पीड़ित परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

शिवहर : शिवहर के विधायक व बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता आज सुबह-सुबह शिवहर जिले के दो पीड़ित परिजनों से मिलकर उनके परिजनों को सांत्वना दी है।

अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के तहत विधायक व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड क्षेत्र के मेसौढा निवासी भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता के 11 वर्षीय नाती मणि गुप्ता को विगत दिनों पिपराही चौक पर ही ट्रक से एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी है। 

मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर धोबाही पहुंची जहां हाल ही के दिनों में सूरत में एक एक्सीडेंट में मिर्जापुर धोबाही निवासी काशी साह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की मृत्यु होने पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है।

उन्होंने दोनों परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा है कि दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी होती है। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.