बच्चों के लिए बाल हितैषी क़ानूनी सेवाए योजना 2024 को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर ने चलाया जनजागरूकता

शिवहर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला न्यायाधीश दीपक कुमार के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक के आदेशानुसार ग्राम पंचायत राज हरनाही के महूअरिया गाँव में विधिक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I 

यह कार्यक्रम नालसा द्वारा प्रायोजित स्कीम बच्चों के लिए बाल हितैषी क़ानूनी सेवाए योजना 2024 को लेकर था I इस जन जागरूकता कार्यक्रम को पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार द्वारा अधिकार मित्र सुबोध सिंह के साथ मिलकर किया गया I 

जिसमे पैनल अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि बाल हितैषी क़ानूनी सेवाएँ योजना 2024 के तहत सभी प्रकार के बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा क़ानूनी सहायता दिया जाता है I इसके तहत बच्चों को शुरुआती चरण अर्थात मामला दर्ज करने से लेकर मामले में बचाव करने के स्तर तक में निःशुल्क कानूनी सहायता विधिक सेवा प्रधिकर शिवहर के द्वारा दिया जाता है I 

इस योजना के तहत दिव्यांग से लेकर अति संवेदनशील बच्चों को निःशुल्क वकील एवं अन्य सुविधाएं दिया जाता है तथा इनके बालकपन का हर संभव ध्यान रखा जाता है I योजना का लाभ लेने के लिए पिरित बच्चा या इनके अभिवाक जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर के फ्रंट ऑफिस ADR बिल्डिंग में आकर आवेदन देकर यहाँ से मदद ले सकते है I

 इस जन जागरूकता कार्यक्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो 12 सितम्बर 2026 को होने वाले है के बारे में भी विस्तार से बताया गया साथ ही साथ शिवहर न्यायालय में चल रहे स्थायी लोक अदालत के बारे में भी व्यापक रूप से चर्चा किया गया तथा एलएसडीसीएस के माध्यम से बचाव पक्ष के रूप में अधिवक्ता दिया जा रहा है के बारे में भी चर्चा किया गयाI

 नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति विधिक सहायता चाहता है तो राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सहायता ले सकते है I इस विधिक जन जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण उपस्थित होकर लाभ उठायेI

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.