गाँव स्तरीय बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति का बैठक का आयोजन किया गया
शिवहर : जिला के पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज गांव मे गाँव स्तरीय बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति का बैठक का बिहार ग्राम विकास परिषद एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से आयोजन मुखिया के अध्यक्षता मे किया गया हैँ
जिसमें मुखिया-भाग्यनारायण साह दवरा बताया गया क़ी हमारे समाज के वंचित और हाशिए पर जीवन यापन कर रहे ,बच्चों एवं किशोरियों के परिवार के समग्र विकास हेतु, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के मार्ग को सुगम बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य ,बाल संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन ,बाल विवाह उन्मूलन , बाल दूर व्यापार से बचाव गुमशुदा बच्चों की खोज बिन करने हेतू दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करेगी। एवं उसके लिए सभी ने शपथ ग्रहण भी लिया।
जिसके माध्यम से हम समुदाय के भीतर एक ऐसी समझ और दृष्टिकोण विकसित करना चाहते हैं जो बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में सहायक हो।
बिहार ग्राम विकास परिषद जिला सामन्यसक अनिल कुमार, सी एस डब्लू कोमल कुमारी दवरा बाल अधिकारों, लैंगिक समानता, बाल श्रम उन्मूलन बाल विवाह उन्मूलन और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। हमारे प्रयासों का मूल उद्देश्य यही रहा है कि हम प्रत्येक बच्चे को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों वाला वातावरण प्रदान करें।
मुखिया,सरपंच, वार्ड मेम्बर,पंचायत सचिव,वार्ड सदस्य एवं पंचायत समन्वयक जीविका प्रतिनिधि,जीविका सी.म,आंगनवाड़ी सेविका,आशा और जीविका सदस्य साथ ही बिहार ग्राम विकास परिषद से अनिल कुमार,कोमल कुमारी मौजूद रहें।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.