कोर्ट परिसर में आने वाले पक्षकार अब शीतल जल से होंगे तृप्त
शिवहर : न्यायालय परिसर शिवहर में शीतल शुद्ब जल की सुविधा का उद्घाटन जिला व सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया है। उक्त अवसर पर फैमिली जज दीपक कुमार भटनागर, सीजीएम, सहित विभिन्न कोट के न्यायाधीशगण, बार एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र कुमार, लीगल डिफेंस के अधिवक्ता सुबोध कुमार, पीपी देशबंधु शर्मा सहित न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।
उद्घाटन करने के उपरांत जिला जज दीपक कुमार सहित सीजीएम, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महासचिव ने शीतल शुद्ब जल भी पिए।
जिला जज दीपक कुमार ने बताया कि आम जनता, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों को भीषण गर्मी में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण जनहित का कार्य है।यह सुविधा पीने के पानी की किल्लत को दूर करती है।
गर्मियों में वकीलों और दूर-दराज से आने वाले वादकारियों (मुकदमेबाजों) को धूप और प्यास से राहत दिलाना और उन्हें स्वच्छ-शुद्ध पानी प्रदान करना शिवहर व्यवहार न्यायालय का उद्देश्य है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.