शिवहर में इतिहास कायम: जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य 100% पूरा
शिवहर : जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के कुशल नेतृत्व और सटीक निगरानी में शिवहर जिले ने आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण—'मकानों की गणना एवं मकान सूचिकरण'—के कार्य में 100% सफलता हासिल कर ली है।
दो दिन पूर्व समीक्षा बैठक में बचे शेष 24 एच०एल०बी० (HLB) के लक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी प्रतिबद्धता के साथ हासिल कर लिया गया है।
जिले के सभी 1,231 एच०एल०बी० में मकानों की गणना और सूचिकरण का कार्य शत-प्रतिशत (100%) पूर्ण हो चुका है। डीएम प्रतिभा रानी द्वारा दिए गए दो दिनों के अल्टीमेटम के भीतर ही प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए शेष बचे कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।
डीएम प्रतिभा रानी ने बताया है कि"यह शिवहर के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समय पर और पूरी सटीकता के साथ पूरा करने के लिए मैं सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और प्रशासनिक टीम की कड़ी मेहनत की सराहना करती हूँ। साथ ही, शिवहर की जनता द्वारा मिले अपार सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही शिवहर जिला आगामी जनगणना के अगले चरणों के लिए पूरी तरह तैयार है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.