आदर्श मध्य विद्यालय में प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा नैतिकता का पाठ पढ़ाया
शिवहर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिवहर के संचालिका बहन भारती द्वारा शिवहर के आदर्श मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों को आध्यात्मिक और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से नैतिक मूल्यों (जैसे- अहिंसा, सच्चाई, सम्मान और एकाग्रता) का मोटिवेशन किया गया है।
उक्त अवसर पर राम अवतार रामदेव महाविद्यालय के पूर्व व प्राचार्य भाई उमेश नंदन सिंह,विद्यालय के प्रधानाचार्य राजमंगल राम, वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार सिंह,शिक्षिका अर्चना कुमारी सहित विद्यालय शिक्षक आदि मौजूद रहे।
बहन भारती ने बच्चों को बताया है कि एक जिम्मेदार, तनाव-मुक्त और चरित्रवान नागरिक बनाना है।राजयोग मेडिटेशन बच्चों को ध्यान के माध्यम से मन को शांत करने, गुस्सा नियंत्रित करने और बुद्धि की एकाग्रता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि आपका जीवन चरित्र सार्थक हो। बहन भारती ने नशा मुक्ति पर बच्चों को शपथ भी दिलाया गया तथा नशा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशा के होने वाले दुष्प्रभावों को बताया।
बहन भारती ने बच्चों को समझाया है कि "मैं एक शांत और श्रेष्ठ आत्मा हूँ" जैसे सकारात्मक संकल्पों का अभ्यास कराया जाता है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ता है।बच्चों को बड़ों का सम्मान करने, साथियों के साथ सहयोग की भावना रखने और बुरी आदतों (जैसे झूठ, चोरी, या नशे) से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है।
उन्होंने बताया है की स्कूली वातावरण, सामाजिक, घरेलू वातावरण, अनुभूति जैसे कई कारक हैं जो एक बच्चे के नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.