निक्की कुमारी प्रधानमंत्री चुनी गई, तो सोनू बाबू बने उप प्रधानमंत्री
शिवहर : जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय धनहारा में 'बाल संसद ' का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निक्की कुमारी प्रधानमंत्री चुनी गई , वही सोनू बाबू उप प्रधानमंत्री बनाए गये।
जबकि शिक्षा मंत्री अर्पिता कुमारी, उप शिक्षा मंत्री अंकुश कुमार , स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री मंदेश कुमार , उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री रिधि कुमारी , पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री आयुष्मान रवि , उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री पूजा कुमारी, जल एवं कृषि मंत्री ओम प्रकाश कुमार , उप जल एवं कृषि मंत्री खुशबू कुमारी , खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री रौशनी कुमारी , उप खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री अमित कुमार , बाल सुरक्षा मंत्री अंकित कुमार , उप बाल सुरक्षा मंत्री मनीषा कुमारी बनाए गए ।
बाल संसद के अध्यक्ष का दायित्व आदर्श कुमार को मिला वही उपाध्यक्ष बनी रानी कुमारी । वहीं दूसरी ओर मीना मंच की अध्यक्ष अनुराग शिखा चुनी गई ,तो सचिव डिंपल कुमारी , तथा कोषाध्यक्ष मुस्कान कुमारी चुनी गई। बाल संसद का पुनर्गठन संयोजक शिक्षक अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई ।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र प्रसाद , शिक्षक सुरेंद्र सिंह चांदनी झा , कन्हैया लाल बिहंगम , खुशबू कुमारी तथा छात्र आदित्य कुमार अर्पित राज ,आलोक कुमार , पुष्पा कुमारी रोशनी कुमारी, शिवानी समेत सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे।
विधालय परिवार की ओर से सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को शुभकामनाए दी गई और आशा व्यक्त की गई कि नई मंत्रिपरिषद अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.