शिवहर विधायक सह- समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने बकरीद की दी मुबारकबाद
शिवहर : शिवहर प्रखंड क्षेत्र के गडहिया गांव में जदयू नेता महबूब आलम एवं माली पोखरभिंडा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा के आवास पर शिवहर विधायक सह- बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर श्वेता गुप्ता पहुंची। वहां उपस्थित लोगों को बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी।
बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि समाज में भाईचारे तथा आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया है।इसके साथ ही शांति, सद्भाव और त्योहार मनाने की अपील की है।
मंत्री डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने कहा है कि बकरीद पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह सिखाती है कि सच्ची इबादत वही है जो समाज में प्रेम, समानता और जरूरतमंदों की सहायता को बढ़ावा दे।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद खलीलुर्रहमान , जदयू के शिवहर प्रखंड अध्यक्ष अशोक साह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.