कल्याण पटेल दूसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने
शिवहर : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव में शिवहर के जिला अध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्विरोध कल्याण पटेल चुने गए हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वामी बालेश्वर प्रसाद शर्मा एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पर्यवेक्षक जुल्फिकार आफताब की निगरानी में जिला अतिथि भवन में कल शुक्रवार को जिला शिवहर का संगठनात्मक चुनावी संपन्न हुआ है।
तकरीबन 140 सक्रिय सदस्य राष्ट्रीय लोक मोर्चा शिवहर के सदस्य है। शिवहर प्रखंड अध्यक्ष निखिल झा, पूरनहिया प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ,डुमरी प्रखंड अध्यक्ष समीउल्लाह उर्फ साहिल ,तरियानी प्रखंड अध्यक्ष जय राम राय तथा पिपराही के प्रखंड अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुई है।
दूसरी बार बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा शिवहर के जिला अध्यक्ष कल्याण पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बेलसंड विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन तैयार की जा रही है ताकि बूथ हमारा मजबूत हो।
नगर परिषद शिवहर वार्ड नंबर 10 स्वर्गीय कपिल राय के 55 वर्ष से पुत्र इंटर 1990 में करने वाले कल्याण पटेल ने बताया है कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी को विस्तार करने को लेकर मैं दिन-रात काम करता हूं और करूंगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.