भाजपा की नई टीम में महिलाओं को नहीं मिला 33% का प्रतिनिधित्व : नवनीत झा
शिवहर : बिहार भाजपा प्रदेश पदाधिकारीयों की शुक्रवार की नई टीम घोषित कर दी गई है लेकिन महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व का मुद्दा खुद भाजपा ने विफल कर दिया है।
जानकारी देते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि विधानसभा एवं लोकसभा में महिलाओं को 33% का आरक्षण का मुद्दा उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी खुद भाजपा की टीम में महिलाओं को अनदेखी कर दी है।
राजद नेता श्री झा ने कहा है भाजपा के 38 सदस्यीय प्रदेश टीम में नौ महिलाओं को जगह मिली है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भाजपा जब-जब तथा जहां-जहां चुनाव होते है वहां पर महिलाओं को आगे कर कर गलतफहमी का शिकार बनाकर वोट हासिल करती है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.