सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई गई

शिवहर : नगर परिषद शिवहर में बिहार नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के आलोक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 

उक्त निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने हेतु मेधावी अपर समाहर्ता, शिवहर को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नामांकन पत्रों की समीक्षा उपरांत निम्नलिखित अभ्यर्थियों को सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

 संजय कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-08, नगर परिषद, शिवहर, मुकेश पासवान, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-11, नगर परिषद, शिवहर, पूनम शर्मा, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-18, नगर परिषद, शिवहर को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उपर्युक्त सभी अभ्यर्थियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 

तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर अविनाश कुणाल द्वारा निर्वाचित सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी दीक्षा भगत, सहायक निर्वाची पदाधिकारी आदित्य सौरभ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपराही, मोहम्मद राहिल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिवहर तथा अरुण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरी कटसरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.