प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डुमरी कटसरी नवल किशोर जी के सेवानिवृत्त होने के पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
शिवहर : प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरी कटसरी के सभागार मे शालीन सौम्य मृदुभाषी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता मध्य विद्यालय डुमरी के प्रधानाध्यापक बिन्देश्वर कुमार ने कि तथा मंच संचालन शिक्षक न्याय मोर्चा के जिला संयोजक राधेश्याम सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे गरिमामयी उपस्थिति सरिता कुमारी प्रखंड प्रमुख ,अरुण कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी कटसरी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी - खुशबु पुरम,सत्येंद्र झा नवनीत कुमार,प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव शंकर प्रसाद सिंह, शिक्षक न्याय मोर्चा के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिंह, जिला मिडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह प्रमुख प्रतिनिधि रुपेश कुमार सिंह,पंकज कुमार प्रधानाध्यापक माडल विद्यालय भटहा,शिवजी ठाकुर,शतीश कुमार धीरेन्द्र कुमार,मुकेश कुमार फेकन कुमार झा लेखापाल कैलाश जी मनोज कुमार, हरिनाथ सिंह सुनील कुमार अरुण कुमार विजय कुमार। विनय चौधरी हासिम अंसारी समेत डुमरी कटसरी के सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर जी के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।कार्यक्रम का आयोजन दिनेश कुमार लेखापाल कैलाश राम,कुणाल कुमार गिरी , प्रभाकर कुमार धीरज कुमार एवं समस्त बी०आर ० सी० डुमरी कटसरी परिवार ने किया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.