पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पूरनहिया प्रखंड प्रमुख के भाई की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की

शिवहर : पूर्व सांसद आनंद मोहन आज बुधवार को शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड स्थित चंडिहा गांव पहुंचे। उन्होंने प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के आवास पर जाकर उनके छोटे भाई समोद साह की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने प्रमोद साह से मुलाकात कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने समोद साह की हत्या को 'घिनौनी हरकत' बताया। इस दौरान, आनंद मोहन और प्रखंड प्रमुख के बीच क्षेत्र में हुई आपराधिक गतिविधियों और गोलीकांड पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

गौरतलब हो कि प्रमोद साह के छोटे भाई समोद साह की 14 दिन पहले बसंत बाजार और दुबे टोला मोड़ के समीप पुल के पास चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आनंद मोहन ने घटना से एक दिन पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में प्रमुख प्रमोद साह के पैर में हुए फ्रैक्चर के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने परिवार के दुख की इस घड़ी के जल्द समाप्त होने की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और गांव के लोग भी उपस्थित थे।

मौके पर जदयू नेता अवध किशोर प्रसाद, शिवहर प्रखंड के पूर्व प्रमुख गणेश पासवान,धनकौल पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भोला साहनी, विमल कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.