शाम को आई तेज आंधी पानी से कुअमा पंचायत में भारी तबाही
शिवहर : सोमवार को शाम तेज आंधी पानी से पिपराही प्रखंड के कुउमा पंचायत में भारी तबाही हुई है। स्थानीय मुखिया डॉ रिंकी महतो ने बताया है कि हमारे पंचायत में काफी गरीब लोगों का घर, छप्पर तेज आंधी में उड़ गए हैं तथा गिर गए हैं।
कुअमा पंचायत के मुखिया डॉ रिंकी महतो ने बताया है कि तेज आंधी के कारण हमारे पंचायत के सहायक सैकड़ो गरीब लोगों को परेशानी हुई है।उन्होंने अंचल अधिकारी से अनुरोध किया है कि आंधी पानी की जांच कर गरीब लोगों को राहत सामग्री दिया जाए।
डॉक्टर रिंकी महतो ने जिला पदाधिकारी से भी अनुरोध किया है कि कुअमा पंचायत में आंधी पानी से क्षता हुए घरों की सर्वे कर जांच किया जाए तथा उन्हें सरकारी सहायता पहुंचाया जाए।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.