सुगीया कटसरी में पुरानी धार उडाही को लेकर काम प्रारंभ

शिवहर : बागमती पुरानी धार उडाही को लेकर शिवहर प्रखंड क्षेत्र के सुगीया कटसरी में पुनः काम प्रारंभ कर दिया गया है।

पौने 5 किलोमीटर बचें हुए नाला की उडाही को लेकर बुलडोजर सहित कई मशीनरी यंत्र को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लगाकर उड़ाही कराया जा रहा है। 

सुरक्षा की दृष्टि से अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ,शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल,शिवहर थाना अध्यक्ष सह- इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह, बागमती परियोजना के कार्यपालक अभियंता, कनिय अभियंता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि बागमती उड़ाही बेलवा घाट से मीनापुर तक तीन गांव में काम लटका पड़ा है। ललुआ ,महुआवा, तथा सुगीया कटसरी में तकरीबन पौने पांच किलोमीटर रूका हुआ है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि बागमती धार की उड़ाही अत्यंत जरूरी है ,पर जिस रास्ते से उड़ाही हो रही है उस रास्ते के जमीन का मुआवजा किसी भी किसान को नहीं दिया गया है जिस कारण किसानों में रोष व्याप्त है।

शिवहर में बागमती नदी की उडाही और बेलवा धारा को मुजफ्फरपुर के मीनापुर से जोड़ने वाली परियोजना 'बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल' है। लगभग 280 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना के तहत बागमती के अतिरिक्त पानी को बेलवा डैम से लगभग 69 किमी पुरानी धारा की खुदाई करके मीनापुर में बूढ़ी गंडक नदी में मोड़ा जा रहा है।

परियोजना का मुख्य उद्देश्य शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर को हर साल आने वाली बागमती की बाढ़ से बचाना और लाखों हेक्टेयर जमीन के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है।बागमती नदी की पुरानी धारा जो शिवहर के पिपराही (बेलवा) से शुरू होती है और विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बूढ़ी गंडक में गिरती है, उसे पुनर्जीवित किया जा रहा है।

 इसके तहत बागमती नदी से लगभग 50 हजार क्यूसेक पानी को नियंत्रित रूप से मोड़कर इस लिंक चैनल के माध्यम से मीनापुर भेजा जाएगा। और आसपास के इलाकों में सिंचाई की सुविधा मुहैया होगी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.