शिवहर के 65 हजार से अधिक पेंशनधारियों के खाते में DBT के माध्यम से भेजी गई राशि

शिवहर : समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आज 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित NIC कक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के पेंशनधारियों के बैंक खातों में डी.बी.टी. (DBT) के जरिए सीधे पेंशन राशि का हस्तांतरण किया गया।
शिवहर जिला मुख्यालय में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी  किसलय शर्मा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक  ब्रज भूषण कुमार एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक सुश्री शुभांगी सिंह सहित कई पेंशन लाभार्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभी पात्र लाभार्थियों को 1100 मासिक पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।

मई 2026 के भुगतान के तहत शिवहर जिले के कुल 65,383 पेंशनधारियों को इस योजना का सीधा लाभ मिला।जिले के लाभार्थियों के खातों में कुल 7,43,80,100 की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और बिहार निःशक्तता पेंशन योजना।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी  प्रतिभा रानी ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य समाज के वंचित, वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी राशि बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.