बेलवा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रंजन चौधरी का अनशन समाप्त
शिवहर : जिलापदाधिकारी प्रतिभा रानी के सराहनीय पहल पर बेलवा में जारी आमरण अनशन हुआ समाप्त। अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनुशील कुमार अनशन स्थल पर पहुंच पुराने अलाइनमेंट पर विचार करने का दिया आश्वासन, जिसके बाद अनशन पर बैठे रंजन चौधरी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।
इस दौरान पैक्स अध्यक्ष अंकेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे,बता दे की पिछले पांच दिनों से रंजन चौधरी आमरण अनशन पर बैठे थे।
बताते चलें कि स्टेट हाइवे के बेलवा-देवापुर खंड के बेलवा में सड़क निर्माण में नक्शे में बदलाव के विरोध में बेलवा के ग्रामीणों का बेलवा हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार से शुरू बेमियादी अनशन जारी रहा। इस दौरान लोगों ने पथ निर्माण विभाग और भू अर्जन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।
गौरतलब हो की अनशन पर बैठे रंजन चौधरी की तबियत बिगड़ी रंजन चौधरी लगातार 5 दिनों से हड़ताल पर बैठे थे।इस अनशन में समाजसेवी रंजन चौधरी के नेतृत्व में अनशन में ग्रामीण संजीव चौधरी, लालबाबू राय, शंभू साह, मनोज झा, मंजू राय, हरिकिशोर मंडल, शशि रंजन पांडे, चितरंजन झा, काशीकांत चौधरी, ललन झा,नीरज चौधरी, राजकिशोर राय, रणजीत राय, उदय राय व मनोज राय आदि शामिल थे।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रंजन चौधरी ने कहा कि वे विकास का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन अन्याय को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बेलवा में स्टेट हाइवे संख्या 54 में मिसिंग रोड का निर्माण होना है। इसके लिए पुल बनकर तैयार है। पथ निर्माण विभाग द्वारा पहले सड़क निर्माण के लिए जमीन की मापी की गई थी, लेकिन कुछ रसूखदार लोगों के लाभ के लिए नक्शे में बदलाव कर दिया गया। इस बदलाव के कारण बेलवा के 15 परिवारों का आशियाना और एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के वजूद पर संकट उत्पन्न हो गया है।
श्री चौधरी ने बताया कि लगभग 1200 मीटर में सड़क निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने भू अर्जन से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए किए गए बदलाव को वापस लेने व प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान की मांग की गई है। बताया कि संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों और विभागों से लिखित शिकायत की। अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आज आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हो गया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.