प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नजरिया ही बदल दी---पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा

शिवहर :  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ठाकुर रत्नाकर राणा ने एक विशेष भेंटवार्ता में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ज्यादा दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले या रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था। 

भाजपा नेता ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा है कि साल 2014 सिर्फ एक साल नहीं है बल्कि एक ऐसा मोड़ है, जब करोड़ भारतीयों की उम्मीदें सिर्फ एक नाम पर टिक गई थी। नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल का सफर तय कर लिया है और पंडित जवाहरलाल नेहरू का लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है यह एक बड़ी उपलब्धि है ।

ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा है कि कहा जाता है कि रिकार्ड टूटने के लिए बनते हैं, परंतु यह सामान्य बात नहीं है कि एक अत्यंत साधारण पृष्ठभूमि से आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबा शासन करने वाले उन नेहरू जी का कीर्तिमान तोड़ा, जो तब के अत्यंत प्रतिष्ठित और वैभवशाली परिवार से थे।उस समय देश नव स्वतंत्र हुआ था और कांग्रेस के अलावा सब शुन्य था । मगर मोदी सरकार के कार्यकाल की 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन, चार करोड़ से अधिक पक्के मकान, 50 करोड लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 करोड़ को एलपीजी कनेक्शन ,25 करोड लोगों को गरीबों की रेखा से बाहर निकलना, शौचालय निर्माण, बैंक खाता ,सेमी कंडक्टर निर्माण, राम मंदिर निर्माण ,नल से जल ,अनुच्छेद 370 का अंत जैसी कई उपलब्धियां देश में नया आत्मविश्वास भर रही है।

पूर्व विधायक व भाजपा नेता ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा ही कि यहां प्रधानमंत्री की संघ प्रचारक की यात्रा की चर्चा स्वाभाविक है, संघ के प्रचारक होने के नाते आमजन से मिले अनुभव जुडाव और संवाद ने उन्हें विलक्षण बना दिया। या अनुभव सिर्फ जी कर महसूस किया जा सकता है पढ़कर या स्क्रीन पर देखकर नहीं, इसी का परिणाम स्वरुप वह चुनी हुई सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार सेवा के 25 वर्ष भी पूरे करेंगे।

भाजपा नेता ठाकुर राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इलेक्शन प्रतिभा का चर्चा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कितने ही नए मंचों की शुरुआत की जिसमें "परीक्षा पर चर्चा "का कार्यक्रम चलाकर बच्चों को परीक्षा से पूर्ण होने वाले तनाव से मुक्ति दिलाई है वही "मन की बात" विचार व्यक्त कर भावनाओं को उजागर किया है। वहीं "माई गोव डॉटकॉम" मंच के माध्यम से हम लोग के नजरिया ही बदल डाली है।

रिपोर्टर :. संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.