विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शिवहर जिला के 53 पंचायतों मे बदलाव के प्रयास

शिवहर : शिवहर जिला के विभिन्न प्रखंड मे विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बच्चो को बाल श्रम से मुक्त कर शिक्षा के मुख्य धारा से जुडने कि दिशा मे चल रहे प्रयास ने नई उम्मीद जगाई है।

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन एंव कवच परियोजना के तहत आदिथी संस्था के सहयोग से जिला के 53 पंचायत को बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने कि दिशा मे व्यापक अभियान चलाया जा रहा है ।जिले के पांच प्रखंड मे संचालित इस अभियान का उद्देश्य बच्चो को बाल श्रम से मुक्त कर सुरक्षित, शिक्षित और सम्मान जनक भविष्य प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने मे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सभी प्रखंड के विकास पदाधिकारी, जिला श्रम अधीक्षक पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

अभियान के तहत जिला स्तर पर गठित बाल श्रम समितीयो को सक्रिय किया गया है।स्कूल से बाहर बच्चो कि पहचान कर पुनः नामांकन ,बाल श्रम के रोकथाम तथा बाल श्रम की रोकथाम तथा बाल अधिकारो के प्रती जागरूकता के लिए नियमित बैठक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आदिथी संस्था के द्वारा जिला के सभी प्रखंड के विधालयो मे मीनामंच,किशोरी समुह एंव बाल संसद के जरिए बच्चो मे नेतृत्व कर क्षमता विकसित करने और उनके अधिकार के प्रती जागरुकता का प्रयास किया जा रहा है।अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने मे प्रखंड समन्वयक  अमित कुमार ,रामायण कुमार, शिवम कुमार की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने बताया कि ऐ सभी पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान, विधालय भ्रमण, अभिभावक के साथ संवाद बाल संरक्षण समिती का बैठक तथा स्कुल से बाहर के बच्चो की पहचान कर उन्हे शिक्षा से जुडने की काम कर रही है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.