नीट पेपर लिक एवं धांधली के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला
शिवहर : नीट (NEET) परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और उसके छात्र विंग (NSUI) ने व्यापक विरोध प्रदर्शन करते हुए शिवहर जीरोमाइल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया है।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने और छात्रों को मुआवजा देने की मांग की है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज ने बताया है कि देश के विभिन्न हिस्सों—जैसे बिहार (दरभंगा, मोतिहारी), राजस्थान (भीलवाड़ा), पंजाब और हरियाणा में—कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा छात्रों ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनके पुतले फूंके है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज ने बताया है कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में 'छात्रों की गूंज' नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया है, जिसके तहत कोटा, प्रयागराज, पटना और दिल्ली में बड़े छात्र सम्मेलनों की रूपरेखा तय की गई हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ रावत ने बताया है कि नीट (NEET) परीक्षा में हुए पेपर लीक और धांधली एक बहुत बड़ी राष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुके हैं, जिसके कारण लाखों छात्रों का भविष्य और सिस्टम पर उनका भरोसा खतरे में पड़ गया है। इस मामले में कई बड़े खुलासे और अपडेट्स सामने आए है।
उन्होंने कहा है कि मूल परीक्षा के दौरान पेपर लीक और धांधली के पुख्ता सबूत मिलने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए थे । मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने देश के कई राज्यों में छापेमारी कर 13 से अधिक मुख्य मास्टरमाइंड और दलालों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को तिहाड़ जेल में बंद मुख्य आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की विशेष इजाजत भी दी थी।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा है कि लाखों छात्रों के मानसिक तनाव और भविष्य को लेकर देशभर में भारी प्रदर्शन हुए। वहीं, विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार पर पेपर चोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.