श्यामपुर टोले चमैनिया निवासी देवशरण पासवान के पुत्र विकास पासवान बने एसडीएम

शिवहर : शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर पंचायत के चमैनिया टोला निवासी देवशरण पासवान के पुत्र विकास कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में एसडीएम पद पर चयनित हुआ है। एसडीएम पद पर चयन होने पर उनके परिवार सहित उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

गौरतलब हो कि राजकीय मध्य विद्यालय श्यामपुर के शिक्षक श्यामपुर टोले चमैनिया निवासी राकेश कुमार पासवान के छोटे भाई विकास कुमार है जो 70वी बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

डुमरी कटसरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि विकास कुमार एसडीएम पद पर चयनित हुए हैं। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आपकी मेहनत ,अटूट लगन और कड़ा संघर्ष का ही परिणाम है कि आप एसडीएम बने हैं ।आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.