योग से स्वस्थ भारत का संकल्प: भाजपा शिवहर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया भव्य योग शिविर का आयोजन

शिवहर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के प्रसाद उत्सव पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने किया।

 इस अवसर पर आचार्य अनिल शास्त्री एवं अरविंद कुमार झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य अनिल शास्त्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन को स्वस्थ एवं संतुलित बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग अनेक रोगों के निवारण में सहायक है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ योग दिवस पर ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन कुछ समय योगाभ्यास के लिए अवश्य निकालें, क्योंकि स्वास्थ्य ही जीवन है और स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति हैं।

योग शिविर में भाजपा के जिला महामंत्री राजेश कुमार राजू, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय, जयप्रकाश गुप्ता, जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे, जिला मंत्री मनोज कुमार, भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राम बहादुर गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महामंत्री रविंद्र तिवारी, जगत कुमार सोनी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच एवं राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प भी लिया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.