शिवहर के लाल ने किया कमाल, बीपीएससी 70वीं में जिला प्रोबेशन ऑफिसर बनकर किया नाम रौशन

शिवहर : शिवहर शहर के एक लाल ने बीपीएससी 70वीं में 1795 रैंक लाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी बनकर शिवहर जिले का नाम रोशन किया है

जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है। यह अधिकारी विशेष रूप से प्रथम बार अपराध करने वाले किशोरों और वयस्कों के सुधार व पुनर्वास, बाल संरक्षण (जुवेनाइल जस्टिस एक्ट), तथा महिलाओं को कानूनी एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करता है।

शिवहर पेट्रोल पंप के पास बद्री प्रसाद गुप्ता के रेडीमेड एवं कपड़ा दुकान है तथा कुंज गली में उनका आवासीय घर है। स्वर्गीय बद्री प्रसाद के 6 पुत्रों में से सबसे छोटे पुत्र अभय कुमार वर्ष 2024  में 67वीं बीपीएससी में  सफलता प्राप्त कर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी बने थे और वे मधुबनी में सेवा दे रहे हैं। 

70वीं बीपीएससी परीक्षा में 1795 रैंक लाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी बने हैं। उन्होंने बताया है कि हमारी इच्छा एसडीएम तथा एसडीपीओ बनने की थी पर जो सफलता मिला है मैं उसको सहर्ष स्वीकार करता हूं।

इस सफलता से उनके बड़े भाई अशोक कुमार गुप्ता सहित उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.