भाजपा शिवहर कार्यालय में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
शिवहर : आज 23 जून को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, शिवहर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
ज्ञात हो कि आज ही के दिन डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार के अनुपस्थिति में जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विभाषचंद्र झा जी ने की।
कार्यक्रम प्रभारी मुकेश राठौर, जिला मंत्री, भाजपा शिवहर सह प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार
इस अवसर पर जनसंघ काल से जुड़े पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं गगनदेव कुशवाहा, राम जन्म राय ,रामाधार राय, रामेश्वर शाह, राजू सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
सभी वरिष्ठजनों ने डॉ. मुखर्जी के विचारों एवं उनके बलिदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाजपा शिवहर के महामंत्री धर्मेंद्र पांडे राजेश कुमार राजू
उपाध्यक्ष विवाह चंद्र झा ,राजीव पांडे, सोनू कुमार सिंह ,मंत्री मुकेश कुमार राठौर, अनिल कुमार ,भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार ,मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, प्रवक्ता अशोक अलबेला ,भारत भूषण जी एवं सभी जिला पदाधिकारीगण, सुनील सिंह राणा मंडल सरोज कुमार सिंह , मोर्चा अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश नितेश गिरी* तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि "एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे" का नारा देने वाले डॉ. मुखर्जी का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में धारा-370 हटाकर पूरा हुआ। उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय तिवारी एवं कार्यक्रम प्रभारी मुकेश राठौर जी ने किया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.