चिलचिलाती धूप के कारण सड़कें हुई वीरान, सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी वालों को बुरा हाल

शिवहर : चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन जाते हैं और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। चूँकि बिहार और उत्तर भारत के क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, इसलिए सड़के सूनी हो जा रही हैं और लोग मजबूरी में ही बाहर निकल रहे हैं।

तीव्र गर्मी के बीच तथा चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (लू) के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कें और बाज़ार बिल्कुल वीरान हो जा रहे हैं। इस मौसम में घर से बाहर निकलने पर डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और हीट स्ट्रोक (लू) का बहुत बड़ा खतरा रहता है। यहाँ तक कि सड़क पर पैदल चलने वालों को बुरा हाल है।

अत्यधिक तापमान के कारण डामर (तारकोल) पिघलने लगता है जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ट्रैफिक पुलिस और सड़क किनारे काम करने वाले मजदूरों का हाल बेहाल है।भीषण गर्मी से बचने के लिए मौसम विशेषज्ञों और डॉक्टरों की सलाह है कि जब तक कोई बहुत जरूरी काम न हो, दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता
 

संजय गुप्ता C NEWS Bharat sheohar

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.