गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए भूमि की प्रकृति व दर तय
शिवहर : गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए शिवहर जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि की प्रकृति तय करने के साथ अधिगृहित की जाने वाली भूमि की कीमत भी तय कर दी है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शिवहर शहर सहित जिले की जिले की 12 गांवों से गुजरेगा। जिले में इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 15.9 किमी होगी। इसके लिए कुल 127.7538 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर भू-अर्जन, अंचल कार्यालय, एनएचएआइ व निबंधन विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने सभी मौजों का भ्रमण कर भूमि का निरीक्षण कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके आधार पर जिला निबंधन पदाधिकारी नीरज कुमार ने भूमि की प्रकृति के आधार पर दर तय कर दिया है। इसके तहत शिवहर जिले के पिपराही अंचल के धनकौल मौजा थाना संख्या 144 में आवासीय भूमि के लिए रैयतों को 54 हजार रुपये प्रति डिसमिल दिए जाएंगे। वहीं विकासशील भूमि के लिए 34 हजार, दो फसला के लिए 13 हजार व एक फसला के लिए नौ हजार प्रति डिसमिल दिए जाएंगे। थाना संख्या 145 हरपुर गांव में आवासीय भूमि के लिए 34 हजार, विकासशील भूमि के लिए 23 हजार, दो फसला भूमि के लिए 11 हजार व एक फसला भूमि के लिए सात हजार रुपये प्रति डिसमिल दर तय किया गया है।
--------------------------------
थाना संख्या 146 देकुली धरमपुर में आवासीय क्षेत्र के लिए 42 हजार, विकासशील क्षेत्र के लिए 27 हजार, दो फसला के लिए 11 हजार और एक फसला भूमि के लिए सात हजार रुपये प्रति डिसमिल दर तय किया गया है। थाना संख्या 147 परसौनी में आवासीय भूमि के लिए 62 हजार, विकासशील के लिए 37 हजार, दो फसला भूमि के लिए 13 हजार व एक फसला भूमि के लिए दस हजार रुपये प्रति डिसमिल दिए जाएंगे।
शिवहर अंचल के थाना संख्या 149 चक विशनपुर में आवासीय भूमि के लिए 59 हजार, विकासशील भूमि के लिए 30 हजार व दो फसला भूमि के लिए 10 हजार प्रति डिसमिल दर तय किया गया है। खैरवा दर्प थाना संख्या 164 में आवासीय भूमि के लिए 85 हजार, विकासशील भूमि के लिए 51 हजार व दो फसला भूमि के लिए 15 हजार, थाना संख्या 165 विशनपुर किशुनदेव में आवासीय भूमि के लिए 51 हजार, विकासशील भूमि के लिए 25 हजार व दो फसला भूमि के लिए 15 हजार, थाना संख्या 167 माधोपुर अनंत में आवासीय के लिए 85 हजार, विकासशील के लिए 37000 व दो फसला भूमि के लिए 17 हजार, थाना संख्या 169 सुगिया कटसरी में आवासीय भूमि के लिए 85 हजार, विकासशील भूमि के लिए 34 हजार व दो फसला भूमि के लिए 15 हजार, थाना संख्या 170 परदेसिया उर्फ मधुबनी में आवासीय भूमि के लिए 51 हजार, विकासशील के लिए 34 हजार व दो फसला भूमि के लिए 14 हजार, थाना संख्या 171 ताजपुर में आवासीय के लिए 68 हजार, विकासशील के लिए 30 हजार व दो फसला भूमि के लिए 17 हजार रुपये प्रति डिसमिल दर तय किया गया है।
शिवहर शहरी क्षेत्र के लिए भी भूमि की श्रेणी और दर तय
शिवहर शहर से गुजरने वाली गोरखपुर-रक्सौल एक्सप्रेसवे के लिए भी भूमि की श्रेणी व दर तय कर दिया गया है। शहर के शहबाजपुर वार्ड नौ उत्तरी थाना संख्या 151 में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 6.80 लाख, आवासीय भूमि के लिए 3.40 लाख व विकासशील भूमि के लिए 1.70 लाख रुपये प्रति डिसमिल की दर से भुगतान किया जाएगा। शहर के वार्ड 11 रसीदपुर थाना संख्या 152 में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 5.10 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 2.12 लाख व विकासशील क्षेत्र के लिए 85 हजार, रसीदपुर के ही वार्ड 12 में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 5.10 लाख, 2.12 लाख व विकासशील के लिए 85 हजार, रसीदपुर पूर्वी एवं उत्तरी भाग में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 5.10 लाख, आवासीय के लिए 3.40 लाख व विकासशील भूमि के लिए 1.19 लाख, शिवहर शहर के वार्ड एक थाना संख्या 163 में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 5.10 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 2.21 लाख व विकासशील क्षेत्र के लिए 85 हजार, शिवहर वार्ड दो थाना संख्या 163 में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए 5.10 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 2.21 लाख व विकासशील भूमि के लिए 85000, शिवहर वार्ड तीन उत्तरी भाग में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 7.65 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 3.57 लाख व विकासशील भूमि के लिए 1.36 लाख, शिवहर वार्ड तीन दक्षिणी भाग में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 7 .65 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 2.55 लाख, व विकासशील भूमि के लिए 1.02 लाख, शिवहर वार्ड चार में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 8.50 लाख व आवासीय क्षेत्र के लिए 5.95 लाख प्रति डिसमिल दर तय किया गया है। वार्ड पांच उत्तरी भाग में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए 7.65 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 3.40 लाख व विकासशील क्षेत्र की भूमि के लिए 1.19 लाख, वार्ड पांच दक्षिणी भाग में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए 7.65 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 5.10 लाख व विकासशील भूमि के लिए 3.06 लाख, वार्ड छह में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए 7.65 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 5.10 लाख व विकासशील भूमि के लिए 3.06 लाख, शिवहर शहर के वार्ड सात में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए 7.65 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 5.10 लाख व विकासशील भूमि के 3.06 लाख, वार्ड आठ उत्तरी क्षेत्र में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए 6.80 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 3.40 लाख व विकासशील भूमि के लिए 1.70 लाख, वार्ड आठ दक्षिणी भाग में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए 10.20 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 5.95 लाख व विकासशील भूमि के लिए 3.82 लाख, वार्ड नौ दक्षिणी भाग में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 10.20 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 5.95 लाख और विकासशील भूमि के लिए 3.82 लाख, कार्ड दस उत्तरी भाग में आवासीय भूमि के लिए 3.40 लाख व विकासशील भूमि के लिए 1.19 लाख, शिवहर वार्ड दस दक्षिणी भाग में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 10.20 लाख, आवासीय भूमि के लिए 4.25 लाख व विकासशील भूमि के लिए 3.40 लाख, वार्ड 13 उत्तरी भाग के लिए व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 13.60 लाख, आवासीय भूमि के लिए 6.80 लाख व विकासशील भूमि के लिए 3.40 लाख, शिवहर वार्ड 13 दक्षिणी में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 8.50 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 3.40 लाख व विकासशील भूमि के लिए 1,70 लाख, शिवहर वार्ड 14 उत्तरी भाग में व्यवसायिक श्रेणी की भूमि के जिए 13.60 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 5.95 लाख व विकासशील भूमि के लिए 2.97लाख, शिवहर वार्ड 14 दक्षिणी भाग में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 8.50 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 3.40 लाख व विकासशील भूमि के लिए 1.02 लाख, वार्ड 15 उत्तरी में व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 7.65 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 5.10 लाख व विकासशील भूमि के लिए 2.12 लाख, शिवहर वार्ड 15 दक्षिणी में व्यवसायिक श्रेणी के लिए 10.20 लाख, आवासीय क्षेत्र के लिए 3.40 लाख व विकासशील भूमि के लिए 1. 36 लाख रुपये प्रति डिसमिल की दर से भुगतान किया जाएगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.