शिवहर में भाजपा ने मनाया काला दिवस, आपातकाल को लोकतंत्र पर हमला बताया
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, शिवहर में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उस समय देश में आपातकाल लगाकर नागरिकों के मौलिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था तथा राजनीतिक विरोधियों को जेलों में बंद कर दिया गया था।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि लोकतंत्र की रक्षा तथा राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और आपातकाल की विभीषिका से नई पीढ़ी को अवगत कराएंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री सह विधानसभा संयोजक मुकेश चौधरी, जिला मंत्री सुजीत कुमार सिंह उर्फ पम्मू, आई टी सेल जिला संयोजक उत्तम पटेल, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार,मंडल महामंत्री मुकेश सिंह, नगर मंडल उपाध्यक्ष देवेन्द्र राय, हरिनाथ साह, गजेन्द्र साह, कार्यालय मंत्री रत्नेश सोनी इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.