शिवहर शहर के सभी 09 अखाड़ों की निकलेगी ताजिया

शिवहर :  मोहर्रम पर्व के शिवहर जिले में आपसी सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। शिवहर शहर के सभी 9 अखाड़ा में इस्लामपुर, चिकनौटा, मुरारी चौक, खान मोहल्ला, ब्रह्म स्थान, अलीनगर पेट्रोल पंप के पास, थाना टोला ,सहबाजा नया टोला तथा बिशनपुर मानसिंह अखाड़ा नियत समय पर ताजिया निकाल कर मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। 

गौरतलब हो कि मोहर्रम से एक दिन पहले जुलूस क्रॉसिंग को लेकर हुई विवाद में शिवहर पुलिस थाने में 46 लोगों को नामजद मुकदमा दर्ज होने के विरोध में शिवहर शहर के सभी नौ अखाड़े के लोगों ने एक साथ बैठक कर मुहर्रम पर्व पर ताजिया व जुलूस ना निकालने को लेकर एक बैठक की है। 

सभापति राजन नन्दन सिंह के द्वारा लोगों को समझने का भरपूर प्रयास किया गया उसके बाद सभापति श्री सिंह के पहल पर सभी शिवहर के 9 अखाड़े के लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ताजिया जुलूस निकालने को लेकर तैयार हुए। 

पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद नसीम, वार्ड पार्षद शेखर पटेल, प्रेम शंकर पटेल, राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी, जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे ने बताया कि जुलूस क्रॉसिंग को लेकर कुछ विवाद हुआ था लेकिन समझा बुझा कर लोगों को शांत करा दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जो प्राथमिकी दर्ज हुई है उसे रद्द किया जाए।

बैठक में सुरेश कुमार वार्ड पार्षद ,मोहम्मद शमशाद खान, मोहम्मद आलम नूर, मोहम्मद असलम खान, नेयाज अहमद, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हामिद मंसूरी ,मोहम्मद साजिद सफी आलम ,जफरुल्लाह साहब, शोएब जी, बच्चा बाबू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

मोहर्रम पर्व (इस्लामी नववर्ष का प्रथम माह) का मुख्य उद्देश्य अन्याय, अत्याचार और असत्य के विरुद्ध डटे रहने तथा सच्चाई एवं इंसाफ के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की सीख देना है। यह इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की कर्बला में दी गई शहादत की याद दिलाता हैं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.