EVM/ VVPAT (वेयरहाउस)का त्रैमासिक निरीक्षण
शिवहर : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के आदेशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शिवहर प्रतिभा रानी द्वारा शिवहर जिला स्थित EVM - VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी को EVM वेयरहाउस की स-समय साफ-सफाई कराने का भी निदेश दिया गया।
मौके पर उप-निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, शिवहर, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित थें।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.