3 वर्षों से अधिक समय पर डटे प्रधान लिपिक एवं निम्न वर्गीय लिपिक को डीएम ने किया स्थानांतरण
शिवहर : मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के द्वारा शिवहर जिला अंतर्गत 3 वर्षों से अधिक समय से विभिन्न अंचल /प्रखंड/ अनुमंडल/ जिला कार्यालयों में पदस्थापित प्रधान लिपिक एवं निम्न वर्गीय लिपिक का स्थानांतरण एवं पदस्थापना कर दिया है।
प्रधान लिपिक नागेंद्र प्रसाद जो जिला आपूर्ति, जिला निर्वाचन सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय में पदस्थापित थे उनको अब जिला सामान्य, शस्त्र एवं अभिलेखागार प्रशाखा में पद स्थापित किया गया है।
इसी तरह प्रधान लिपिक गौरी कांत मिश्र को जिला पंचायत प्रशाखा से प्रखंड कार्यालय तरियानी में राकेश कुमार चौधरी प्रधान लिपिक को अंचल कार्यालय शिवहर,कोषागार कार्यालय से अनुमंडल कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
संजीव स्वतंत्र प्रधान लिपिक अंचल कार्यालय पिपराही से अंचल कार्यालय तरियानी पदस्थापित किये गये है। वही मुकेश राम प्रधान लिपिक को अंचल कार्यालय पूरनहिया से अंचल कार्यालय शिवहर, अमरेंद्र कुमार प्रधान लिपिक अंचल कार्यालय शिवहर से भू अर्जन कार्यालय एवं राजस्व प्रशाखा शिवहर में पदस्थापित किया गया है।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने प्रधान लिपिक राकेश कुमार को विधि प्रशाखा, जिला परिवहन कार्यालय से प्रखंड कार्यालय डुमरी कटसरी, प्रवीण साह प्रधान लिपिक अनुमंडल कार्यालय शिवहर से जिला पंचायत /जिला निर्वाचन कार्यालय शिवहर में पदस्थापित कर दिया हैं। वही मनोज कुमार प्रधान लिपिक जिला स्थापना प्रशाखा से कोषागार /,जिला सामाजिक सुरक्षा/ दिव्यांगजन कोषांग शिवहर में पदस्थापित किया है।
हरेंद्र किशोर सहनी प्रधान लिपिक जिला नजारत प्रशाखा एवं जिला भू-अर्जन कार्यालय से जिला नजारत प्रशाखा गोपनीय में पदस्थापित किया है। वही सुमन कुमार उच्च वर्गीय लिपिक प्रखंड कार्यालय पूरनहिया से तरियानी,मोहम्मद शकील अहमद उच्च वर्गीय लिपिक अंचल कार्यालय से अंचल कार्यालय तरियानी, मोहन कुमार उच्च वर्गीय लिपिक तरियानी से पूरनहिया, राहुल कुमार तरियानी से शिवहर पदस्थापित किए गए हैं।
जबकि निम्न वर्गीय लिपिक रजिया सुल्तान प्रखंड कार्यालय शिवहर से पिपराही, संजीत कुमार निम्न वर्गीय लिपिक तरियानी अंचल कार्यालय से शिवहर, पुनीत मांझी निम्न वर्गीय लिपिक जिला योजना/ सांस्कृतिक /सामाजिक सुरक्षा से जिला योजना/ खेल/ कला संस्कृति कार्यालय शिवहर में पदस्थापित किया गया है।
धनेश बैठा सेवानिवृत्त संविदा लिपिक जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस शिवहर से जिला स्थापना प्रशाखा शिवहर में पद स्थापित किए गए हैं। इस तरह 25 स्थानांतरित कर्मियों को आदेशित किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर अपने नव पदस्थापित कार्यालय में योगदान देना सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.