नवोदय की 12वीं की छात्रा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गुजरात के बड़नगर कार्यक्रम में शामिल होने पर जताया आभार

शिवहर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर की बारहवीं कक्षा की छात्रा कुमारी रेशमा को प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पत्र भेजकर वडनगर,गुजरात के कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार प्रकट किया है।

 प्रिंसिपल विजय कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की होनहार छात्रा रेशमा कुछ माह पहले प्रेरणा कार्यक्रम में भाग लेने प्रधान मंत्री जी के बचपन के विद्यालय मे गई थी। वहां से लौटने के बाद श्री मोदी जी ने व्यक्तिगत पत्र भेजकर कहा है कि आप जैसे विद्यार्थियों ने वडनगर में प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े अपने विचारों को मुझसे साझा किया और बताया कि यह अनुभव आप सभी के लिए कितना विशेष रहा। 

यह देखना सुखद है कि भारत की संस्कृति, संस्कार  व मूल्य आधारित शिक्षा के विभिन्न पहलुओ से जुड़ने की आपकी प्रतिबद्धता को एक नया मिला है।यहाँ से प्राप्त सार्थक व प्रेरक अनुभव आपके अंदर नेतृत्व के गुणों को सशक्त करने मे सहायक होगा।  

रेशमा को लेकर शिवहर से वडनगर जानेवाली शिक्षिका  प्रियंका पांडे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रा बहुत मेधावी और अनुशासित है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.