तरियानी गैस ब्लास्ट पीड़ितों के बीच पहुंचीं सांसद लवली आनंद, 11 प्रभावित परिवारों को सौंपे मुआवजे के चेक
शिवहर : तरियानी प्रखंड में हुए दर्दनाक गैस ब्लास्ट हादसे के बाद कल शिवहर की सांसद लवली आनंद प्रभावित परिवारों से मिलने घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया तथा इस कठिन समय में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सांसद ने सरकार की ओर से 11 प्रभावित परिवारों को मुआवजे के चेक भी सौंपे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़े हैं तथा किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
सांसद लवली आनंद ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने प्रशासन से राहत कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को सभी सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.