राजद अब 30 वर्ष का युवा हो गया है,अपनी जिम्मेदारी को समझता है --युवा नेता नवनीत कुमार झा

शिवहर :  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का स्थापना दिवस हर साल 5 जुलाई को मनाया जाता है। इसकी स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव द्वारा जनता दल से अलग होकर एक स्वतंत्र राजनीतिक दल के रूप में की गई थी। 

पार्टी का मुख्य आधार बिहार और झारखंड में है।स्थापना दिवस से जुड़े मुख्य बिंदु और हालिया घटनाक्रम व उद्देश्य पर चर्चा करते हुए शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने पटना कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने बताया है कि पार्टी की स्थापना सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और समाज के कमजोर वर्गों (पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों) के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए की गई थी।

राष्ट्रीय जनता दल के शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि पार्टी का 30वां स्थापना दिवस (5 जुलाई 2026) है। हालांकि, पार्टी ने जिला स्तर के कार्यक्रमों में सुविधा के लिए इसे 1 जुलाई 2026 को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में भी मनाया है।

राजद नेता नवनीत ने बताया है कि इस अवसर पर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कार्यवाहक अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा-आरएसएस (BJP-RSS) के खिलाफ अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया है।

श्री झा ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान में पूर्ण निष्ठा रखते हुए समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना है।पार्टी समाज के पिछड़े, वंचितों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान और उन्हें सत्ता में उचित हिस्सेदारी दिलाने के लिए कार्य करती है।

राजद नेता नवनीत ने कहा है कि पार्टी के प्रमुख उद्देश्य और लक्ष्य समाज के कमजोर, शोषित, वंचित, दलित, अति पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें राजनीतिक एवं आर्थिक संसाधनों में समान हिस्सेदारी दिलाना है। पार्टी सांप्रदायिकता की कट्टर विरोधी है। इसका उद्देश्य सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के बीच आपसी भाईचारा, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.