पूर्व विधायक चेतन आनंद के द्वारा पास कराए गए 200 सड़कों को जल्द टेंडर कराकर कार्य पूरा करने का अनुरोध

शिवहर : ग्राम पंचायत राज ताजपुर के सरपंच मुकेश कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को आवेदन देकर अनुरोध किया है कि पूर्व विधायक चेतन आनंद के द्वारा शिवहर में लगभग 200 से अधिक सड़क विधानसभा में आवाज उठाकर पास करवाए थे। उसको जनहित में जल्द से जल्द टेंडर कराकर सभी सड़कों का कार्य पूरा करायें।

ताजपुर पंचायत के सरपंच मुकेश कुमार सिंह ने बताया है कि पूर्व विधायक चेतन आनंद के द्वारा शिवहर जिले के सड़क समस्या को विधानसभा में आवाज उठाकर पास करवाए थे, जिसमें से अभी भी कुछ सड़क निर्माण का कार्य बाकी रह गया है। 

उन्होंने आवेदन के माध्यम से जिला पदाधिकारी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि सुगिया शिव मंदिर से परदेसिया वार्ड नंबर 4 एवं वार्ड नंबर 2 होते हुए मुजिया जिला पूर्वी चंपारण के सीमन तक, ताजपुर चौक से मिडिल स्कूल तक ताजपुर गांव से गोसाईपुर होते हुए शाहपुर चौक तक सड़क निर्माण अधूरा है। 

वहीं उन्होंने बताया है कि ताजपुर चौक से बिसाही गांव गडहिया होते हुए चमनपुर चौक तक ऐसे 200 से ज्यादा सड़क स्वीकृत हुआ है ,जनहित में जल्द से जल्द टेंडर कराकर सभी सड़कों को कार्य पूर्ण कराने का अनुरोध किया है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.