पी.एम, श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई

शिवहर : पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर में कक्षा छह में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 26 है। जांच परीक्षा की संभावित तारीख 28 नवम्बर 26 है। जिले के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच में नामांकित वैसे छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि 1-मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच है। 

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कुल 80 सीटें पर नामांकन होना है। सभी श्रेणी की अपनी-अपनी सीटें सुरक्षित हैं।

 उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर को भारत सरकार ने पी एम श्री योजना से जोड़ते हुए अत्याधुनिक कौशल विकास से संबंधित शिक्षा की व्यवस्था की है। इसमें केवल शिवहर जिले के मूल निवासी होने के साथ-साथ बच्चे की पढ़ाई लिखाई भी इसी जिले के विद्यालय से होना अनिवार्य है। विधालय में एन.सी.सी. स्काउट-गाइड आदि की बेहतरीन व्यवस्था है। 

नामांकित बच्चे को मुफ्त आवास,भोजन,शिक्षा आदि की मुफ्त व्यवस्था उपलब्ध है। दक्षिणा,निवृति एवं एक्स नवोदनयन फाउंडेशन की सुविधा विद्यालय में उपलब्ध है। प्राचार्य ने जिले के बच्चों से अधिकाधिक ऑनलाइन फॉर्म भरने की अपील किया है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.