शिवहर जिले के 66,875 पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की गई---डीएम प्रतिभा रानी
शिवहर : समाहरणालय के सभा कक्ष में आज जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी बृजभूषण कुमार की उपस्थिति में सामाजिक सुरक्षा कोषांंग के सभी पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में राशि अंतरित की गई है।
बायोमेट्रिक के अंतर्गत जीवन प्रमाणीकरण सौंपने वाले पेंशनधारियों को राशि अंतरित की गई है।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 32,064 पेंशनधारियों को, 20026 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, 4766 लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 2936 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, 6802 बिहार नि;शक्ता पेंशन योजना के तहत तथा 291 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्ता पेंशन योजना के तहत कुल 66,875 पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में राशि अंतरित की गई है।
गौरतलब हो कि आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राज्य के 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 1100 की मासिक राशि हस्तांतरित की है।कुल 1,423.94 करोड़ की यह राशि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को सीधे उपलब्ध कराई गई है।
बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अब हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि बिना किसी रुकावट के सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।यह पहल राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को आर्थिक संबल (सहारा) और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके उनके जीवन को अधिक सम्मानजनक और सुरक्षित बनाने के लिए की गई है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.