अवर निरीक्षक मद्द निषेध के नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा में 3000 परीक्षार्थियों में से 1130 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा
शिवहर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्द निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्द निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा आज शिवहर जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ,पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कदाचार परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
नवाब हाई स्कूल में 672 में से 255 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा 417 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा। जबकि फतेहपुर तरियानी हाई स्कूल में 624 में से 241 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा 383 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कुशहर हाई स्कूल में 576 में से 207 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा, 369 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वहीं प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर में 576 में से 211 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा 365 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
अंबा कला हाई स्कूल में 522 में से 216 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा 336 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.