पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने विभागीय आयुक्त के पत्र को डीएम एवं डीईओ को सौंपा
शिवहर : जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर में कक्षा में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बढाने के उद्देश्य से विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
समिति के आयुक्त सह वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी राजेश लखानी ने शिवहर के जिला पदाधिकारी के नाम भेजे अपने पत्र में कक्षा छठी में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन बढाने का आग्रह किया है।
नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त श्री लखानी का पत्र प्राचार्य प्रभारी विजय कुमार ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से भेंट कर सौंप दिया। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गेश यादव शिवहर को निर्देशित किया है कि वह जिले के प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों को तुरंत चिट्ठी लिखकर रजिस्ट्रेशन कार्य का लक्ष्य पूरा करे ।
वहीं दूसरी ओर प्राचार्य श्री कुमार ने बताया कि उनकी जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद यादव से भी इस सिलसिले में मुलाकात हुई है। उनसे भी कक्षा छह में नामांकन के लिए पंजीयन बढाने हेतु जिले के प्राथमिक विद्यालयों के मुख्याध्यापकों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।
प्रिंसिपल ने यह भी बताया नवोदय कर्मियों की टीम बनाकर जिले के विद्यालयों में भेजा जा रहा है। विशेष परिस्थिति में असहाय बच्चों के पास सभी कागजात होंगे तो वह "आओ बच्चों नवोदय चले हम" कार्यक्रम के तहत निःशुल्क फार्म भरने के लिए विद्यालय में आकर हमारी विशेष हेल्प डेस्क से संपर्क कर अपना फार्म भर सकते हैं। इस अवसर पर नामांकन प्रभारी श्री जी जी गुंजन भी साथ थे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.