बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में, विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन

शिवहर : आज शिवहर जिला के पिपराही प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर मे संगठन -बिहार ग्राम विकास परिषद एवं ,जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग जिला सामन्यवयक अनिल कुमार द्वारा प्रधानाध्यापक-जय शंकर प्रसाद के उपस्थिति में विद्यालय के छात्र /छात्रा के साथ बाल विवाह उन्मूलन,बाल श्रम उन्मूलन,बाल यौन शोषण उन्मूलन के बारे में बताया गया हैँ।

 बच्चों के समग्र विकास हेतु,शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण ,बाल संरक्षण, बाल  बाल दूर व्यापार से  बचाव एवं उसके लिए सभी ने शपथ ग्रहण भी लिया।बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है यह कानूनी और सामाजिक अपराध है। 

साथ ही विवाह का सही  उम्र 18 वर्ष लड़की की एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष हो कार्यक्रम में उपस्थित-प्रधानाध्यापक -जय शंकर प्रसाद,आशा कुमारी,सब्या गुप्ता,ऋषि राज,मो.अजमद हुसैन अंसारी,शिवशकर कुमार राम, छात्र /छात्रा,बिहार ग्राम विकास परिषद जिला समन्वयक -अनिल कुमार, मौजूद रहें।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.