6 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त

शिवहर : तरियानी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव में अवैध देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 6 लीटर देसी शराब बरामद की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजाडीह निवासी सुरेश राय के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ वह मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिसका उपयोग शराब की ढुलाई में किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.