मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बेलवा घाट के 5 किलोमीटर के दायरे में 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित
शिवहर : माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के आगामी शिवहर भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पिपराही प्रखंड अंतर्गत बेलवा घाट में 'बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल' का उद्घाटन एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन और प्रस्थान बेलवा घाट स्थित हेलीपैड से होगा।
इस अति-विशिष्ट कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी, शिवहर द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड (बेलवा घाट) से 05 किलोमीटर त्रिज्या की परिधि को 'टेम्परेरी रेड जोन' (Temporary Red Zone) / 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' (No Drone Fly Zone) घोषित किया गया है।
इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन (Drone), हॉट एयर बैलून (Hot air balloon), पैरा मोटर्स (Para motors), पैरा-ग्लाइडर्स (Para-gliders), पावर्ड हैंड ग्लाइडर्स (Powered Hand Gliders) या अन्य किसी भी गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं (Non-Conventional flying objects) का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा।
यह प्रतिबंध दिनांक 18.07.2026 की शाम 06:00 बजे से दिनांक 19.07.2026 की शाम 06:00 बजे तक (कुल 24 घंटे) के लिए लागू रहेगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था इस 'टेम्परेरी रेड जोन / नो ड्रोन फ्लाई जोन' आदेश का उल्लंघन करती है, तो उसके विरुद्ध Drones Rules-2021 तथा BNS (भारतीय न्याय संहिता) की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन आम आवाम से अपील करता है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करें और निर्दिष्ट अवधि एवं क्षेत्र में किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु का उपयोग न करें।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.