डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान' की सफल समीक्षा बैठक संपन्न
शिवहर : शिवहर जिले में व्यापार, उद्योग एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक का मुख्य एजेंडा 'डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान' की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करना और जिले में व्यावसायिक विकास की संभावनाओं को नई दिशा देना था।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में औद्योगिक वातावरण को और अधिक अनुकूल बनाने, उद्यमियों को विभागीय स्तर पर हर संभव सहूलियत प्रदान करने तथा संबंधित लंबित कार्यों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवहर जिले को व्यावसायिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसरों को बढ़ाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर एक्शन प्लान को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना, भूमि, श्रम, कृषि, शिक्षा और वित्त से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और बिजनेस रिफॉर्म्स को लेकर एक सकारात्मक रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, सिविल सर्जन, शिवहर जिला परिवहन पदाधिकारी, शिवहर अपर समाहर्ता (राजस्व एवं भूमि सुधार)
जिला पंचायती राज पदाधिकारी, शिवहर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक,अधीक्षक, मद्य निषेध, विद्युत कार्यपालक अभियंता, जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM),कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद शिवहर, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, शिवहर, महाप्रबंधक (GM), जिला उद्योग केंद्र
अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.