नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षा चंद्रकला देवी के नाती ने नीट परीक्षा में पाई सफलता

शिवहर : देश के प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक नीट की परीक्षा में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकला देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता के छोटे नाती आकाश कुमार  ने 3521वां रैंक लाकर सफलता पाई है। 

अब आकाश कुमार को अच्छे कॉलेज में दाखिला हो जाएगा। वे डॉक्टर बनेंगे। आकाश कुमार  मूलत: जिला पूर्णिया निवासी हैं ।उनके माता रूपम गुप्ता, पापा डॉ विनय कुमार अपने पुत्र के सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।नीट (NEET) परीक्षा पास करने पर छात्रों को किसी सामान्य स्कूल में नहीं, बल्कि मेडिकल कॉलेजों (जैसे MBBS, BDS, आदि) में दाखिला मिलता है। 

नीट की परीक्षा में सफलता पाए आकाश कुमार पूर्णिया जिला से मैट्रिक परीक्षा सीबीएसई कोर्स के तहत प्राप्त किया था तथा वह फिलहाल कोटा में ALLEN से नीट की पढ़ाई कर रहे थे।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकला देवी एवं उनके पति योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपने नाती के सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया है। तथा कहां है कि आकाश के बड़े भाई अर्णव भी उड़ीसा में मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं।

आकाश कुमार के सफलता पर उनके मामा भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार उर्फ राजू जी, मामा राकेश कुमार गुप्ता सहित  उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.