एसडीएम डॉ अनंत कुमार ने आज फिर सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

शिवहर : अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर अनंत कुमार आज फिर सरोजा सीताराम सदर अस्पताल औचक निरीक्षण करने पहुंचे। 

एसडीएम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, अस्पताल की साफ सफाई, दवा काउंटर, एक्स- रे विभाग, एमरजैंसी विभाग, डायलिसिस सेंटर, पुनर्वासित पोषण केंद्र, रचना जीविका रसोई, ब्लड बैंक सहित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल के विभिन्न कक्षाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। 

कल अनुपस्थित रहे पुनर्वासित पोषण केंद्र के जीएनएम को फटकार लगाते हुए कहा कि नौकरी प्यारी है या नहीं। समय पर ड्यूटी पहुंचे। वही एक्स-रे डिपार्टमेंट में जाकर उपस्थित गर्मी को फटकार लगाते हुए कहा कि गलतफहमी में न रहे ,अपने ड्यूटी के बदले किसी को ड्यूटी ना दे नहीं तो कार्रवाई की जाएगी ।जेल भी भेजे जा सकते हैं।

प्रसव कक्ष का निरीक्षण के दौरान लोगों से बक्सीस मांगने पर तथा नर्स की मनमानी पर एसडीएम ने फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का बख्शीश या अन्य राशि नहीं देना है ।लेते हुए पकड़े जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के उपरांत एसडीएम ने डॉक्टर इमरान मेहंदी तथा डॉक्टर अजय कुमार से अस्पताल के विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर विचार विमर्श किया है। मौके पर अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार मौजूद रहे। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.