छात्रों के सम्मान में भीम आर्मी मैदान में 25 जुलाई को शिवहर में निकलेगा शांतिपूर्ण पैदल मार्च

शिवहर : छात्रों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे शिवहर ब्लॉक प्रांगण से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा।

पैदल मार्च की तैयारियों को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष बागी कौशल कुमार प्रियदर्शी ने डीएसपी शिवहर एवं एसडीएम शिवहर से शिष्टाचार मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।

प्रशासन की ओर से आम लोगों से अपील की गई कि सभी प्रतिभागी कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से पैदल मार्च में शामिल हों।
वहीं, जिलाध्यक्ष बागी कौशल कुमार प्रियदर्शी ने भी सभी साथियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने सभी छात्र-युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट को सफल बनाने की अपील की।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.