पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से हो रही हाई रिस्क क्षेत्रों एवं सामूहिक परिवेश में रहने वाले संस्थान, स्कूल, कॉलेज में टीवी की जांच

शिवहर : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चलाया जा रहा है विशेष अभियान । शिविर लगाकर पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से हो रही है दूर दराज में रह रहे व्यक्तियों की हो रही है चेस्ट एक्स-रे टेस्ट कर टीवी की जांच।

यह एक्स-रे टेस्ट हाई रिस्क जोन एवं सामूहिक परिवेश में रहने वाले क्षेत्रों या स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, संस्थानों में विशेष रूप से सभी व्यक्तियों की जांच की जानी है। जिसमें वलनेरेबल पापुलेशन( संवेदनशील वर्ग) 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों में डायबिटीज के रोगियों, शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति या बच्चा टीवी रोगी के परिवार के सदस्यों का या किसी गंभीर रोग से ग्रसित रोगियों का एक्स-रे जांच पोर्टेबल एक्सपायर के द्वारा किया जानी है।

21 जुलाई को इसकी जांच मंडल कारा शिवहर के लगभग 200 कैदियों को की जा चुकी है और एक मशीन को तरियानी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  पर ले जाकर लगभग 105 व्यक्तियों की एक्स-रे की जांच की गई है।

जांच में आने वाले पॉजिटिव मरीज का नाट टेस्ट से किया जाएगा ।कंफर्म कर या चिकित्सक की सलाह से चलाई जाएगी टीवी की दवा। टीवी मरीजों को मुफ्त दवा के साथ-साथ पोषण राशि 1000 प्रतिमाह दवा चलने तक दिया जाएगा ।साथ ही पौष्टिक आहार को भी दिया जाएगा।

टीबी दवा चलने वाले रोगियों के परिवारों के सदस्यों को भी दिया जाएगा टीवी प्रीवेंटिव दवा। साथ ही टीवी के लक्षण वाले व्यक्ति भी करा सकते हैं।

 2 हफ्ते से खांसी होना ,शाम में बुखार आना ,रात में पसीना आना, सीने में दर्द, बलगम से खून आना ,वजन घटना ,भूख नहीं लगना, शरीर में कहीं भी गिल्टी होना इन सभी लक्षण वाले व्यक्ति या बच्चा जांच शिविर में या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कर सकते हैं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.