जिले के विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लब के तहत "घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005" पर निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन
शिवहर : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के निर्देशन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में गठित विधिक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में 25 जुलाई, 2026 (शनिवार) को "घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जिले के पाँच विद्यालयों में सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा के विभिन्न स्वरूपों — शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हिंसा — के साथ-साथ इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों, महिलाओं के अधिकारों तथा उपलब्ध सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था, ताकि विद्यालय स्तर से ही छात्र-छात्राओं में महिला सम्मान एवं विधिक जागरूकता की भावना विकसित हो सके।
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जगदीशपुर कौठिया, प्रखंड-तरियानी में आयोजित प्रतियोगिता में वर्ग-9 के सज्जाद हुसैन ने प्रथम, मिनाक्षी कुमारी ने द्वितीय तथा आँचल कुमारी ने तृतीय स्थान, श्री गुदर जगदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनौल सुल्तान में वर्ग-9 की रिया कुमारी प्रथम, रुपेश कुमार द्वितीय तथा खुशी कुमारी तृतीय स्थान, श्री राम खेलावन जंगी उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, कुशहर में वर्ग-IX (A) की अंजलि कुमारी ने प्रथम, वर्ग-X (A) की सोनम कुमारी ने द्वितीय तथा वर्ग-IX (A) की रूपम कुमारी ने तृतीय स्थान, ठाकुर रामानन्दन राजेन्द्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फतहपुर, तरियानी में वर्ग-12 (B) के प्रेम कुमार प्रथम, वर्ग-12 (B) की सदफ जहाँ द्वितीय तथा वर्ग-12 (A) की मुस्कान साहिबा तृतीय स्थान, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर में वर्ग-9 की प्रतिमा कुमारी प्रथम तथा पुष्पांजलि कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को इस सफल आयोजन हेतु धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर द्वारा भविष्य में भी विधिक साक्षरता क्लब के माध्यम से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम सतत रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में महिलाओं एवं बच्चों के विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.