पीएम सूर्य घर योजना: समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश, लक्ष्य अधूरा रहा तो होगी कार्रवाई

शिवहर : ​जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आज 'पीएम सूर्य घर योजना' के त्वरित और सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की वर्तमान प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
                
योजना के सुचारू संचालन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी पंचायतों में योजना के तहत कम से कम 10 इंस्टॉलेशन  होने चाहिए। प्रगति में सुधार लाने के लिए 10 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत नोडल पदाधिकारी को कम से कम 5-5 इंस्टॉलेशन का लक्ष्य दिया गया है। ऐसा न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
​        
 समीक्षा के दौरान बैंकों द्वारा लोन स्वीकृति में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लिया गया। वर्तमान में बैंकों में 115 आवेदन लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।

लोन के जो आवेदन अभी तक बैंक नहीं गए हैं, उन्हें तुरंत प्रोसेस कराया जाए और जो आवेदन पेंडिंग या रिजेक्ट हुए हैं, उन्हें बैंक से स्वीकार  कराकर अंतिम चरण  तक पहुँचाया जाए।

लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  को निर्देश दिया गया है कि बिना किसी वैध कारण के जो आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं, उनकी अगले 3-4 दिनों में जाँच कर उन्हें पुनः प्रोसेस कराएं।जहाँ भी बैंक से लोन कराने में समस्या आ रही है, LDM स्वयं उस बैंक में विजिट करेंगे और समस्या का समाधान निकालेंगे।

सिबिल (CIBIL) स्कोर के आधार पर कोई भी बैंक 'पीएम सूर्य घर योजना' का आवेदन निरस्त (Reject) नहीं करेगा। यदि कोई बैंक इन कागजातों की मांग करता है, तो उसकी तुरंत रिपोर्ट की जाए ताकि उस पर कार्रवाई हो सके।
​            
आवेदनों के निवारण में गति लाने के लिए कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिया गया है कि वे प्राप्त आवेदनों को 1 घंटे के भीतर रिज़ॉल्व करें। इसके साथ ही एग्रीमेंट अपलोडिंग  की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
             
 उक्त योजना की मॉनिटरिंग के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे से सभी पंचायत नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया है ताकि कार्य की गहणता के साथ समीक्षा की जा सके।
          ​
जिला प्रशासन 'पीएम सूर्य घर योजना' का लाभ समाज के हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.